Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

आशुतोष गोस्वामी बने भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के सोशल मीडिया विभाग द्वारा हरदा जिले के लिए नए जिला सोशल मीडिया संयोजक की नियुक्ति की गई है। प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के संयोजक सुयश त्यागी द्वारा जारी पत्र में आशुतोष गोस्वामी को हरदा जिले का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त करने की सहमति प्रदान की गई है। जारी पत्र के अनुसार जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा द्वारा भेजे गए नामों के पैनल में से आशुतोष गोस्वामी के नाम पर अंतिम सहमति दी गई है। साथ ही जिला संगठन से उन्हें तत्काल प्रभाव से घोषित करने का आग्रह किया गया है। इस नियुक्ति के बाद आशुतोष गोस्वामी भाजपा की नीतियों, योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply