Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पुलिस लाइन में आयोजित ब्राईटर माइंड कोर्स का हुआ सफल समापन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हरदा में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पुलिस परिवार के 06 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए ब्राईटर माइंड कोर्स का समापन कार्यक्रम आयोजन किया गया। हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम  अंतर्गत 07 मई से लगातार 03 सत्र चलाये गये थे जिसमें 70 बच्चों को प्रशिक्षित किया गया  कोर्स का उद्देश्य बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास एवं बौद्धिक क्षमता का विकास करना था। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की माइंड एक्सरसाइज कराई गईं, जिनके माध्यम से उन्होंने बिना देखे केवल स्पर्श एवं गंध के आधार पर वस्तुओं के रंग, आकार एवं अन्य विशेषताओं की पहचान करना सीखा। इसके अतिरिक्त बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर विभिन्न रंगों की पहचान कर उन्हें सही क्रम में व्यवस्थित करने जैसी गतिविधियों का भी सफल प्रदर्शन किया। कोर्स के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल एवं अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा किए गए इस अद्भुत प्रदर्शन ने उपस्थित अधिकारियों एवं अभिभावकों को प्रभावित किया। बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा  आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर द्वारा किया  गया। प्रशिक्षण का दायित्व रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर एवं  महिला प्रधान आरक्षक स्वेता मानकर  द्वारा निभाया गया, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण काल में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं आत्मविश्वास वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र हरदा की ओर से रंजना पारुलकर, गोरख पारुलकर एवं हेमा बघेल एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply