Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

1 min read
Text Size:

-गौ सेवा एवं विद्यालय परिवार के साथ मनाया जन्मदिवस
  
अनोखा तीर, हरदा। पिनेकल एकेडमी परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्कूल संचालक अब्दुल सईद खान के जन्मदिवस पर नवीन भवन में सम्मान कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान संचालक ने सरस्वती पूजन किया। इसके बाद बालिकाओं ने स्वस्तिवाचन के साथ संचालक को तिलक लगाया। वहीं सभी ने स्कूल संचालक अब्दुल सईद खान को शुभकामनाएं दीं। सम्मान एवं शुभकामना कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पिनेकल संस्थान एवं संचालक के मार्गदर्शन और विजन पर अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल संचालक अब्दुल सईद खान ने कहा कि जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नवीन परिसर में विद्या की देवी सरस्वती जी के मंदिर हेतु स्थान चिन्हित किया गया है, शीघ्र ही भूमि पूजन किया जाएगा। शाम को स्कूल संचालक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा उन्हें दैनिक उपयोगी सामग्री भी सौंपी। इसके बाद दयोदय गौशाला में गौ पूजन कर गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply