Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

विद्युत सब स्टेशन के लिए कलेक्टर को सौंपा पत्र

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड क्र. 31 में विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने के शासकीय भूमि आवंटित करने कलेक्टर को आवेदन पत्र सौंपा गया। इस संबंध में वरिष्ठ पार्षद मनसुख लोहाना ने बताया कि उक्त वार्ड के खसरा नंबर 28/1 एवं 28/4 में से 150 वाय 150 वर्ग फीट की भूमि आवंटित हो जाएगी तो वार्ड क्र.31 एवं आसपास के क्षेत्रों में आए दिन होने वाली विद्युत समस्या का निराकरण हो सकेगा। उक्त क्षेत्र में विद्युत सबस्टेशन बनाये जाने की मांग लम्बे समय से लंबित है। तत्संबंध में कलेक्टर हरदा ने उक्त क्षेत्र में शासकीय भूमि शीघ्र आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र सैनी, मंडल महामंत्री द्वय सौरभ तिवारी, पुरूषोत्तम झिंझोर, सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार मौर्य एवं चंपालाल पंवार उपस्थित थे।
———————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply