Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

बिजली बिल नियंत्रण की चाबी अब आपके पास

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। बिजली उपभोक्ताओं को अक्सर अधिक बिल आने की शिकायत रहती है, जबकि इसका मुख्य कारण विद्युत उपकरणों का अधिक उपयोग होता है। थोड़ी सावधानी और आदतों में बदलाव कर बिजली बिल को नियंत्रित किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिकांश लोग टीवी एवं अन्य उपकरणों को स्टैंडबाय मोड में छोड़ देते हैं, जिससे लगातार बिजली खपत होती रहती है। एलईडी बल्ब, ऊर्जा दक्ष पंखे, सही एसी उपयोग (26 डिग्री सेटिंग), फ्रिज की नियमित सफाई और कम्प्यूटर का स्लीप मोड जैसे उपायों से 30 से 40 प्रतिशत तक बिजली बचत संभव है। एलईडी बल्ब परंपरागत बल्ब की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक दक्ष होते हैं तथा कम ऊर्जा में अधिक प्रकाश प्रदान करते हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply