Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सामाजिक समरसता एवं समाज की एकता का दिया संदेश

1 min read
Text Size:

-ओम नारायण दुबे का किया स्वागत-सम्मान

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला हरदा परिवार एवं विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों द्वारा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष ओम नारायण दुबे का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, समाज की एकता तथा शोषणमुक्त समाज की स्थापना को लेकर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान ओम नारायण दुबे ने सभी समाजों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने शोषणमुक्त समाज की रचना तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी संदेश भी दिया। स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में कमल सोनी, अशोक पाराशर, अशोक नेगी, नर्मदा प्रसाद गौर, विष्णु गौर, विनोद चौहान, सुरेंद्र कौर, दयाराम, गोपाल गंगराड़े, निशांत राजपूत, मनोज महालवाल, हरकिशन रनवे, अनिल गीते, संजय थाते, प्रहलाद नागवे, नानकराम मुकाती, सत्यनारायण दोगने, मोहनलाल सोनी, महेश सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थितजनों ने सामाजिक समरसता और समाज की एकता को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
—————

4 Views
What do you think?

Leave a Reply