Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का मिशन 2028-29 : मोहन सांई

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान विधायक अजय सिंह राहुल भैया का दो दिवसीय हरदा जिले का दौरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। दौरे के दौरान उन्होंने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निवास पर पहुंचकर उनसे चर्चा की तथा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संकल्प दिलाया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय होटल बागवान में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अजय सिंह राहुल भैया ने जिले के कांग्रेस  कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से संवाद करते हुए कहा कि समय कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 25 वर्षों से सरकार किसानों, गरीबों और आमजन का शोषण कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि वर्ष 2027 में त्रिस्तरीय पंचायत, नगर पालिका एवं नगर परिषद के चुनाव होने हैं। इन चुनावों में अच्छे लोगों का चयन करना आवश्यक है, ताकि वर्ष 2028 और 2029 में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि आज देश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। किसान उपज बेचने, खाद लेने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को पीने का पानी और समय पर राशन नहीं मिल रहा है तथा किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और भारी बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। ऐसे में सभी को एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाने और कांग्रेस की रीति-नीति को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विभाग प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, जिला संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, सिराली ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, रहटगांव ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन पटेल, करताना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम चौहान, सुप्रिया पटेल, प्रमिला सिंह ठाकुर, रेना पालीवाल, रामविलास पटेल, रामचरण सिंधे, राधेश्याम सिरोही, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, सूरज सिंह, भूपेश पटेल, विजय सुरमा राजपूत, राहुल पटेल (देवास), सेवादल जिला अध्यक्ष सहीद खान, अहद खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश चौहान, संतु राजपूत, अनिल बिश्नोई, भजन बेनीवाल, दशरथ पटेल, राकेश पाराशर, विजय सिरोही, ईश्वर सिरोही, मयाराम यादव, अनिल कालीराना, रामदास तोमर, शिव कपड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
———————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply