Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्री कंदर्पा प्रतिष्ठानम द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुश्री निकहत द्वारा किया गया, जबकि संचालन सुश्री अनामिका ने किया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर आनंद नेमा ने महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था की टीम सदस्य नमामि, रोशनी एवं उषा सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
—————————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply