Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

नेपाल ओपन कराटे चैंपियनशिप में अर्पण ने जीता स्वर्ण, चंचल ने कांस्य पदक

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 29 से 31 मई तक आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में तिनका सामाजिक संस्था एवं कराटे परिवार टिमरनी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत और हरदा जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अर्पण साकले ने 55 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं चंचल जिनोदिया ने 50 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा सिद्धि अवस्थी, अंतिमा यदुवंशी एवं अश्विनी यदुवंशी ने भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर टिमरनी नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के युवा खेलों में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी एवं कराटे प्रशिक्षक सेनसई कुलदीप ढोके ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि तिनका संस्था ग्रामीण एवं छोटे शहरों के बच्चों तथा युवाओं को खेल और आत्मरक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।
———————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply