Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

हवाई हमले व ब्लैकआउट संबंधी मॉकड्रिल का आयोजन  

1 min read
Text Size:

-पुलिस लाइन में सायरन, निकासी व रेस्क्यू का होगा अभ्यास
अनोखा तीर, हरदा। नागरिक सुरक्षा तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के रक्षित केंद्र पुलिस लाइन में 4 जून गुरुवार को शाम 7 बजे सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी जिलों में सिविल डिफेंस, हवाई हमले एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उसी के परिपालन में हरदा में यह मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। अभ्यास के दौरान सायरन बजना, आपातकालीन वाहनों की आवाजाही, खोज एवं बचाव गतिविधियां तथा अन्य आपदा प्रबंधन संबंधी कार्यवाहियां दिखाई दे सकती हैं। ये सभी गतिविधियां केवल प्रशिक्षण एवं तैयारी का हिस्सा हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे पूरी तरह निश्चिंत रहें तथा किसी प्रकार की चिंता या भ्रम की स्थिति न बनने दें। यह एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और इसका उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अभ्यास के दौरान प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित न करें।
————————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply