Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मेंटेनेंस कार्य के चलते कल 5 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 केवी जिला पंचायत फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण गुरुवार, 4 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान जय शक्ति कॉलोनी, श्यामा नगर, पैरासिटी, मेजर जोशी कॉलोनी, रौनक विहार, मंगल द्वार, प्राइम सिटी, शिवमंगल सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा।  विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें। मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति पुन: सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
———————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply