Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु पंजीयन प्रारंभ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत वर्ष 2025-26 विपणन वर्ष 2026-27 की ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। इसके लिए किसानों का पंजीयन 15 जून 2026 तक किया जाएगा। निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों पर उपज विक्रय से पूर्व किसानों की पहचान आधार सक्षम पीओएस मशीन अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा की जाएगी। यदि किसान स्वयं उपस्थित नहीं हो सकता है तो वह अधिकतम तीन अधिकृत व्यक्तियों के नाम पंजीयन के समय दर्ज करा सकता है। उपज का भुगतान केवल पंजीकृत किसान के बैंक खाते में ही किया जाएगा। जिला उपार्जन समिति द्वारा जिले में 23 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों से निर्धारित समयावधि में पंजीयन कराने की अपील की गई है।
——————————

12 Views
What do you think?

Leave a Reply