Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मनरेगा से बदली किसान की तकदीर, डगवेल रिचार्ज से सालभर मिला पानी

1 min read
Text Size:

-गरीबदास श्यामलाल ने शुरू की लाभकारी फसलों की खेती

अनोखा तीर, हरदा। ग्रामीण क्षेत्र के कृषक गरीबदास श्यामलाल की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि है। भूजल स्तर में गिरावट और सिंचाई जल की कमी के कारण उन्हें वर्षों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। वर्ष 2025-26 में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मनरेगा से उनके खेत में डगवेल रिचार्ज कार्य स्वीकृत किया गया। सहायक यंत्री एवं उपयंत्री के मार्गदर्शन में रिचार्ज संरचना का निर्माण किया गया, जिससे वर्षा जल का संचयन संभव हुआ। इसके परिणामस्वरूप कुएं का जलस्तर बढ़ा और वर्षभर पानी उपलब्ध रहने लगा। इससे गरीबदास को नियमित सिंचाई की सुविधा मिली तथा उन्होंने पारंपरिक फसलों के साथ लाभकारी फसलों की खेती भी शुरू कर दी। फसल उत्पादन बढ़ने से उनकी आय में वृद्धि हुई और कृषि लागत में कमी आई। इस कार्य से आसपास के किसानों में भी जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
—————————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply