Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

जिले में ‘ई-विकास’ पोर्टल से किया जा रहा खाद वितरण

1 min read
Text Size:

-किसानों के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य
अनोखा तीर, हरदा। जिले में 15 जनवरी 2026 से ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) पोर्टल के माध्यम से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने किसानों से अपील की है कि उर्वरक क्रय करने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे अपने हल्का पटवारी से संपर्क कर इसे बनवाएं। फार्मर आईडी होने पर ई-विकास प्रणाली के माध्यम से आसानी से उर्वरक प्राप्त किया जा सकेगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply