Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

‘हमारा गांव हमारी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत गांव-गांव हो रही पानी की जांच

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मई माह से हमारा गांव हमारी जिम्मेदारी, जल परख में हमारी हिस्सेदारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गांवों के जल स्रोतों, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के पानी की गुणवत्ता की जांच कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यपालन यंत्री बी.आर. उईके ने बताया कि अभियान के लिए विभाग द्वारा कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। पंचायतों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस मुहिम से जोड़ा गया है। मंगलवार को ग्राम आलमपुर, भादुगांव, पलासनेर, नहाड़िया, रहटाकला, बहराखेड़ी, सोडलपुर तथा बरुडघाट सहित विभिन्न गांवों में जल परीक्षण कर लोगों को जागरूक किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply