Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

लू-तापघात, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश से बचाव के लिए परामर्श

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू-तापघात, आकाशीय बिजली एवं सर्पदंश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सचिव (गृह) एवं समन्वयक मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कृष्णावेणी देशावतु ने बताया कि विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए आमजन तक सुरक्षा संबंधी संदेश पहुंचाए जा रहे हैं। नागरिकों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, हल्के सूती वस्त्र पहनने तथा शरीर में जल की कमी नहीं होने देने की सलाह दी गई है। मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले स्थानों, खेतों, जलाशयों, विद्युत खंभों एवं बड़े वृक्षों के नीचे रुकने से बचने तथा सुरक्षित भवनों में शरण लेने की सलाह दी गई है। साथ ही दामिनी मोबाइल ऐप के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। वर्षा ऋतु में सर्पदंश की संभावना बढ़ने पर घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, झाड़ियों और कबाड़ को हटाने तथा सर्पदंश की स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या अप्रमाणित उपचार से बचने का आग्रह भी किया गया है।
—————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply