Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

मार्च 2027 के पहले सोलर लगवाएं, सब्सिडी का लाभ पाएं

1 min read
Text Size:

-व्हाट्सऐप चैटबॉट ‘सोलर चाचाÓ बताएगा योजना का लाभ लेने का तरीका
अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बिजली उपभोक्ता अपने घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगवाकर बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी कर सकते हैं। योजना का लाभ मार्च 2027 तक उपलब्ध रहेगा। निर्धारित अवधि में सोलर सिस्टम स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं को शासन द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। प्रदेश में अब तक दो लाख से अधिक उपभोक्ता इस योजना में नामांकित हो चुके हैं। मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा योजना के डिजिटल प्रचार-प्रसार के लिए व्हाट्सऐप चैटबॉट सोलर चाचा शुरू किया गया है। इसके माध्यम से हितग्राही योजना से संबंधित प्रमाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा सोलर सिस्टम स्थापना की प्रक्रिया जान सकते हैं। इच्छुक उपभोक्ता 8815-107640 नंबर पर हेलो भेजकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
———————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply