अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में ग्राम मुहालकला निवासी निर्भयदास गुर्जर ने नहर निर्माण के उपरांत भी मुआवजा राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत की, जिस पर एसडीएम खिरकिया को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम कोलीपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह और अमरसिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त प्राप्त नहीं होने की समस्या रखी, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निराकरण के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम बाजनिया के वार्ड क्रमांक 12 के निवासियों ने पानी निकासी नहीं होने और बारिश का पानी घरों में भरने की शिकायत की, जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी को समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए।
————————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!