Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात जागरूकता हेतु सूचना बोर्ड स्थापित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष सूचना बोर्ड स्थापित किए गए हैं। इन सूचना बोर्डों के माध्यम से थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटनाओं में मृत एवं घायल व्यक्तियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है, जिससे आमजन सड़क सुरक्षा के महत्व को समझ सकें तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें। बोर्डों पर वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन न करने संबंधी संदेश भी अंकित किए गए हैं। साथ ही बोर्डों पर आवश्यक मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए गए हैं, जिन पर किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना, आपातकालीन स्थिति अथवा अन्य घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी जा सकती है। पुलिस का उद्देश्य दुर्घटना की सूचना शीघ्र प्राप्त कर समय पर सहायता उपलब्ध कराना तथा जनहानि को न्यूनतम करना है। हरदा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा मानव जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
——————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply