Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

भाजपा नगर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा नगर मंडल की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक भाजपा कमल कुंज जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। नगर उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक माह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को हरदा नगर के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत सुना जाए तथा इसकी जानकारी संगठन एप पर अपलोड की जाए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ग्याप्रसाद पांडे ने कहा कि मंडल की शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति की बैठकों के माध्यम से संगठन के आगामी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएं। मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने कार्यकर्ताओं से संगठन एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील करते हुए कहा कि इससे पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी समय-समय पर मिलती रहती है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनीत गीते उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री पुरुषोत्तम झिंझोरे ने किया एवं अंत में आभार नगर महामंत्री सौरभ तिवारी ने माना। बैठक में नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, दुर्गेश राठौर, जयप्रकाश त्रिपाठी, कार्यालय मंत्री मनसुख लोहाना, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राजपूत, नागेंद्र मल्होत्रा, नगर मंत्री सत्यनारायण मीणा, आईटी प्रमुख नितिन सोनकर, लाभार्थी प्रमुख चंपालाल पंवार, गजानंद डाले, सूरज वावने, गौरव चौहान, उन्नत यादव सहित सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित रहे।
———–

4 Views
What do you think?

Leave a Reply