अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के विकासखंड हरदा अंतर्गत वीर दुर्गादास वार्ड 35 उड़ा में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में पूजन एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की पार्षद शिवरजी गीते, नगर विकास प्रस्फुटन समिति हरदा के अध्यक्ष धर्मेंद्र हरणे, सचिव दीपांशु सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एकता कैथवास, पूजा चौहान सुपरवाइजर, ममता, बेबीनंदा, बबली, राधा गहलोद, मधु उइके, रजनी योगी, अशोक योगी, शरद उइके, सुनील गीते (पार्षद पति), वार्ड प्रभारी रितेश गौर एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान विधि-विधान से पूजन कर कलश यात्रा निकाली गई तथा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गंगा दशहरा पर्व मनाया गया।
————-
0 Views

