-सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील, अफवाहों से दूर रहने की समझाइश
अनोखा तीर, हरदा। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हरदा पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक शालिनी परस्ते, टीआई रोशनलाल भारती, टीआई रामसुमेर तिवारी, नायब तहसीलदार बीडी तख़मानिया, सूबेदार उमेश ठाकुर सहित विभिन्न धर्म एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थितजनों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए ईद पर्व मनाने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की समझाइश दी गई। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने भी प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की बात कही।
———————

