Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

लिशीका काले बनीं हरदा जिला संयोजक

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गत दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। 18 मई को आयोजित समापन सत्र में प्रांत की नवीन घोषणाएं की गईं। मध्यभारत प्रांत के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा कार्यकर्ता को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। हरदा जिले की लिशीका काले को हरदा जिला संयोजक नियुक्त किया गया, जिसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया। वहीं वर्तमान जिला संयोजक सुधन मानकर को ग्वालियर (लश्कर) जिला विस्तारक, अलकेश शर्मा को हरदा जिला संगठन मंत्री एवं डोली कहार को जिला छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। 15 मई से 18 मई तक शहर के संस्कार विद्यापीठ स्कूल में आयोजित इस अभ्यास वर्ग में मध्यभारत प्रांत के 22 जिलों से युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग का उद्घाटन प्रांत अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र राजपूत, मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया, प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी एवं प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अभ्यास वर्ग में परिषद की कार्यपद्धति एवं सैद्धांतिक भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। समापन सत्र में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने शिक्षण संस्थानों में ‘एकात्म मानववादÓ और ‘राष्ट्रीय पुनर्निर्माणÓ के विचारों को विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र के भविष्य निर्माता हैं और परिषद का उद्देश्य उनमें राष्ट्रभाव, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्राप्त प्रशिक्षण को संगठनात्मक कार्यों में पूर्ण निष्ठा के साथ लागू किया जाएगा।
—————————-

4 Views
What do you think?

Leave a Reply