Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाया तथा पंचायती राज व्यवस्था लागू करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दूरसंचार क्रांति के जनक रहे हैं। मोहन सांई ने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि गांव-गांव जाकर राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा उनके ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र बिश्नोई, दिनेश यादव, अनिल बिश्नोई, योगेश चौहान, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, इकबाल अहमद, सूरज सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, सहीद खान, हरीश गुप्ता, सुनील गीते, राकेश सुरमा, अंबालाल बिश्नोई एवं मुन्ना पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
——

0 Views
What do you think?

Leave a Reply