Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

थाना कोतवाली पुलिस की तत्परता से आग पर पाया काबू

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत विभाग से सूचना प्राप्त हुई कि फाइल वार्ड के सामने स्थित डीपी के पास कचरे में आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को फायर ब्रिगेड भेजने एवं विद्युत लाइन बंद कराने के लिए सूचित किया गया।  सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। रात्रि लगभग 2.30 बजे फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। आग लगने की घटना में डीपी के पास स्थित एक चार पहिया ठेला दुकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। समय रहते पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे सामने स्थित फाइल वार्ड की बस्ती में आग फैलने से रोक लिया गया। यदि आग पर शीघ्र नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ी जनहानि एवं दुर्घटना होने की संभावना थी। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक आर.एल. भारती, सउनि कपिल अग्रवाल एवं फायर ब्रिगेड टीम की विशेष भूमिका रही।
——–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply