अनोखा तीर, हरदा। वन स्टॉप सेंटर जनपद पंचायत परिसर हरदा में स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मन जागृति अभियान के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हितग्राहियों को सुश्री गीतांजलि परमार, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित हेल्पलाइन नंबर टेली मानस हेल्पलाइन 14416 तथा श्रीमती पारुल काशिफ, काउंसलर उमंग द्वारा बच्चों एवं किशोरों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में प्रशासक श्रीमती सुचिता इक्का ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को परामर्श, नि:शुल्क विधिक सहायता, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती पारुल काशिब काउंसलर जिला अस्पताल एवं गीतांजलि परमार क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट मनकक्ष, अजीत सिंह एवं केस वर्कर रीना बारह, केस वर्कर राजकुमारी तंवर एवं वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।
वन स्टॉप सेंटर में मन जागृति अभियान के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर






