अनोखा तीर, हरदा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास हरदा में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग आरबीएसके से डॉक्टर परमानंद छलोत्रे द्वारा उपस्थित सभी छात्रों का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि साफ-सफाई की आदत अपनाकर हम अनचाही बीमारियों से बच सकते हैं। हम हमेशा अपने परिवार, घर व स्कूल छात्रावास में साफ-सफाई पर हमेशा ध्यान दें। बच्चों से दिनचर्या के बारे में पूछताछ की गई। छात्रावास की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बताया। मौके पर वार्डन डीएल मात्रे, सहायक वार्डन आरएल रावत एवं अन्य स्टूडेंट उपस्थित रहे।
बालक छात्रावास हरदा में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ







