Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मॉडिफाईड सायलेंसर लगे बुलेट वाहनों पर कार्रवाई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन में जिले में यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाईड सायलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 2 बुलेट मोटरसाइकिलों में नियम विरुद्ध मॉडिफाईड सायलेंसर पाए गए, जिनसे अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न होकर ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा था तथा आमजन को असुविधा हो रही थी। उक्त दोनों बुलेट वाहनों से मॉडिफाईड सायलेंसर जब्त करते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 4 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि बुलेट निर्माता कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप लगाए गए सायलेंसर का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अनधिकृत संशोधन से बचें।
————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply