Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मालवाहन में मजदूरों को बैठाकर ले जा रहे वाहन पर यातायात पुलिस की कार्रवाई

1 min read
Text Size:

-न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपए जुर्माना
अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बायपास हनुमान मंदिर चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 41 जीए 1796 को रोककर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त मालवाहक वाहन में मजदूरों एवं सवारियों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा था, जो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 का उल्लंघन है। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर वाहन को जब्त किया गया एवं थाना यातायात में सुरक्षित खड़ा कराया गया। वाहन के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपी चालक साहिल पिता रसद खान निवासी खातेगांव पर 10 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने बताया कि मालवाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन करना गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
————————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply