Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

मदिरा के अवैध विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध 8 प्रकरण दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध 8 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 4 केन बीयर, 15 पाव देशी शराब एवं 420 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 46 हजार 560 रुपये बताया गया है।
——————————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply