कृषि विज्ञान केंद्र में कोदो किस्म जेके 9-1 का ब्रीडर बीज उपलब्ध

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में जवाहर कोदो का ब्रीडर बीज 6800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह फसल हल्की भूमि पर आसानी से उगाई जा सकती है तथा 15 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती है। इसकी खेती सोयाबीन और मक्का के बाद तीसरी फसल के रूप में की जा सकती है। फसल 105 से 110 दिनों में तैयार हो जाती है तथा हार्वेस्टर से कटाई संभव है।
—————————–

0 Views

Leave a Reply