Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गर्मी से बचाव की सलाह दी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों से अधिक पानी पीने, दोपहर में धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और छायादार स्थान पर रहने की अपील की है। विभाग ने बताया कि तेज बुखार, चक्कर, उल्टी, बेहोशी और अत्यधिक थकान हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार देना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर 108 एंबुलेंस सेवा का उपयोग करना चाहिए।
—————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply