जिला योग समिति की बैठक आयोजित, योग के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला योग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.राघवेंद्र शर्मा के प्रथम हरदा आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश भोज विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य राजेश पाठक भी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत जिला योग समिति के अध्यक्ष ओमनारायण शुक्ला के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने जिले में संचालित योग गतिविधियों की जानकारी दी। जिला योग समिति के पदेन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी ने बताया कि विद्यालयों में योग प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है तथा समय-समय पर भोपाल स्थित योग प्रशिक्षण केंद्र में जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षित कर विद्यालयों में योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर जिला योग प्रभारी राधेश्याम गौर ने भी जिले में संचालित योग गतिविधियों की जानकारी देते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने जिला योग समिति को संबोधित करते हुए कहा कि योग का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। यदि व्यक्ति अपने शरीर के लिए प्रतिदिन कुछ समय निकाले तो उसे स्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने जिले में नियमित योग प्रशिक्षण संचालित करने तथा मुख्यमंत्री योग प्रशिक्षण केंद्र के लिए स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग शिक्षकों को जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने की बात कही। बैठक में एन.पी. गौर, हरिओम महागाय, त्रिभुवन सिंह यादव, मदनलाल शर्मा, सूर्यकांत चौरे, पुरुषोत्तम राठौर, पूजा हुडमाडे, राजेश बिलिया, कमल मादुलकर, गणेश बिश्नोई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने किया। इस अवसर पर सहायक संचालक एवं जिला परियोजना समन्वयक बलवंत पटेल तथा एपीसी ओएस महाजन भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
———————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!