अनोखा तीर, हरदा। शहर के दूधडेयरी इलाके में बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें बिल संबंधी 72, पेमेंट संबंधी 8, विद्युत संबंधी 31 एवं नए कनेक्शन संबंधी 13 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में से 108 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं 13 उपभोक्ताओं को मौके पर ही 5 रुपए में घरेलू स्थायी कनेक्शन जारी किए गए। अगला कैंप 22 मई को कुल्हदा हरदा में आयोजित किया जाएगा।
—————————–
0 Views

