जो नर के मद को खत्म कर दे वह नर्मदा : आचार्य प्रफुल्ल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। श्रीराम मंदिर गोलापुरा में नर्मदा भक्त पंडित महेश दुबे द्वारा आयोजित नर्मदा पुराण के चौथे दिवस व्यास पीठ पर विराजमान पंडित प्रफुल्ल जी ने मां नर्मदा के गुणगान करते हुए कहा कि कलिकाल में सभी दुखों को हरने वाली पुण्य सलिला मां नर्मदा सभी सुखों को प्रदान करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा का प्रत्येक घाट अपने भीतर अनेक लोक कथाओं और अद्भुत सौंदर्य को समेटे हुए है। कथा में भेड़ाघाट, बरमान घाट सहित अनेक घाटों के प्रसंगों का वर्णन किया गया। आचार्य प्रफुल्ल ने कहा कि अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है, लेकिन मां नर्मदा के केवल दर्शन मात्र से ही पाप कट जाते हैं और पुण्य फलित होता है। उन्होंने कहा कि जो नर के मद को समाप्त कर दे, वही नर्मदा है।
—————————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!