जो वेयरहाउस भर गए वहां की खरीदी अन्य वेयरहाउस में करेंगे शिफ्ट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले में जो वेयरहाउस भर गए हैं, वहां का उपार्जन अन्य निकटतम वेयरहाउस में शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि दूसरे वेयरहाउस का चयन करते समय यह ध्यान रखा जाए कि किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए बहुत दूर न जाना पड़े। इस दौरान उन्होंने जिले के वेयरहाउसों में भंडारित गेहूं के परिवहन की तैयारी करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय सहित कृषि, सहकारिता, विपणन संघ एवं वेयरहाउस से संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!