अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा की युवा रेड क्रॉस समिति द्वारा 2 मार्च से 8 मार्च तक विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संगीता बिले के निर्देशन में संपन्न हुए। सेवा सप्ताह के अंतर्गत निशक्तजनों एवं वृद्धजनों के लिए विशेष सेवा कार्य किए गए। सार्थक सेवा वृद्धाश्रम पहुंचकर ओआरएस के पैकेट एवं दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं देश में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर नशा मुक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग हरदा की टीम के सहयोग से प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, एक दिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में रेड क्रॉस एवं युवक रेड क्रॉस विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को युवा रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स का मेडल पहनाकर सम्मान किया गया। महाविद्यालय में आयोजित सेवा सप्ताह के कार्यक्रम डॉ. आशा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में तथा उत्कृष्ट यूथ रेड क्रॉस वॉलिंटियर अंकिता गायकवाड़, लेदाराम सोलंकी, तनीषा चौहान, राधिका बघेल, गौरव राजपूत एवं शुभम मंडराई के नेतृत्व में संपन्न हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी मनीषा चौहान सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक अजय बिलारे, रामदयाल मकवाना, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. शारदा द्विवेदी, डॉ. प्रतिष्ठा कुमेकर, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ. सार्वेंद्र पटेल, गुंजन सोलंकी, भावना अग्रवाल एवं कन्हैयालाल मालवीय का विशेष सहयोग रहा।
————————–

