Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

किसान हित में अग्रणी पहल..

1 min read

-दिलीप गौर के नेतृत्व में कृषक समस्याओं को मिला सशक्त मंच

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप गौर द्वारा विभिन्न किसान संवाद कार्यक्रमों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं समस्याओं को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के सानिध्य में जिला कलेक्टर के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। दिलीप गौर ने किसानों की आवाज को मजबूती से रखते हुए कृषक समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि गेहूं तुलाई में आ रही परेशानियां, पराली जलाने पर दर्ज हो रही एफआईआर सहित अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन भी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरदा जिलाध्यक्ष दिलीप गौर के माध्यम से हरदा जिले की कृषक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहा है तथा भाजपा सरकार किसान हित में सदैव तत्पर है। इस दौरान जिला महामंत्री राजेश गोदारा, बसंत सिंह राजपूत एवं मनीष निशोद भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर किसान हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
——

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply