वन सुरक्षा अभियान…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-वनग्रामों में सामूहिक गश्ती, ग्रामीणों को किया जागरुक

अनोखा तीर, रहटगांव। वन मंडलाधिकारी हरदा सामान्य ज्योति मुड़िया के निर्देशन में उप वनमंडल अधिकारी दक्षिण हरदा सामान्य राकेश लहरी एवं उप वनमंडल अधिकारी उत्तर हरदा सामान्य कलीराम उईके के नेतृत्व में वन मंडल हरदा अंतर्गत वन सुरक्षा हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत बुधवार को ग्राम कुमरूम वन परिक्षेत्र बोरपानी से प्रारंभ करते हुए ग्राम चंद्रखाल वन परिक्षेत्र रहटगांव एवं ग्राम इंद्रपुरा वन परिक्षेत्र मगरधा तक सामूहिक गश्ती की गई। गश्ती के दौरान तीनों परिक्षेत्रों के परिक्षेत्र अधिकारियों सहित समस्त वन अमला उपस्थित रहा। उपरोक्त वनग्रामों में सर्वप्रथम ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर सामूहिक गश्ती एवं वन सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर वन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, अतिक्रमण की रोकथाम, जंगल से जलाऊ लकड़ी लाने के प्रबंधन एवं वृक्षों की गर्डलिंग रोकने संबंधी समझाइश दी। साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल सहयोग प्रदान करने के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान संबंधित वनग्रामों की वन सुरक्षा समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण एवं सरपंच भी अपने-अपने समिति क्षेत्रों में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित स्टाफ को निराकरण के निर्देश दिए। वनग्रामों में कुछ स्थानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। ग्रामीणों को वन, पर्यावरण एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा में वन विभाग का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
—————————-

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!