Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

जनता को भ्रमित करने कांग्रेस कर रही चक्काजाम : संजय शाह

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस द्वारा किए जा रहे चक्काजाम के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय हरदा में प्रदेश प्रवक्ता एवं टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास किसानों के मुद्दों को लेकर सिर्फ भ्रमित करने का काम है। उन्होंने कहा कि 15 महीने की सरकार में कांग्रेस द्वारा किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई थी, जिसके लिए कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए। संजय शाह ने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की सुविधा क्यों नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने मुलताई में 24 किसानों को गोलियों से भून दिया था। किसानों का कर्ज माफ करने का वादा कर उन्हें डिफॉल्टर बना दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा ध्यान किसान वर्ग का रखा गया है। इसी कांग्रेस ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिलना प्रारंभ हुआ। कांग्रेस के 55 वर्षों के शासनकाल में गेहूं का समर्थन मूल्य केवल 500 रुपए बढ़ाया गया था, जबकि अब यह बढ़कर 1300 रुपए तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं के एमएसपी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस भी किसानों को दिया है। भाजपा सरकार में तेजी से उपार्जन का कार्य किया जा रहा है और 80 लाख टन से अधिक के स्लॉट बुक हो चुके हैं। कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। संजय शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश इकलौता राज्य है, जहां केंद्र सरकार की 6 हजार रुपए सम्मान निधि के साथ राज्य सरकार भी 6 हजार रुपए सम्मान निधि दे रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भू-अर्जन पर किसानों को चार गुना मुआवजा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज दलहन और सोयाबीन उत्पादन में देश में प्रथम तथा गेहूं उत्पादन में द्वितीय स्थान पर शामिल है। प्रदेश 47 से अधिक देशों में गेहूं निर्यात कर रहा है।
——————

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply