‘कॉर्पोरेट जिहादÓ के संदर्भ में प्रधानमंत्री से बात करेंगे राज्यपाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-हिंदू जनजागृति समिति ने सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, रांची। नासिक की एक कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों के साथ हुए शोषण और प्रताड़ना की घटना को हिंदू जनजागृति समिति ने केवल नासिक शहर का मामला न मानते हुए इसे ‘कॉर्पोरेट जिहादÓ का हिस्सा बताया है। इस गंभीर विषय को लेकर समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बात करेंगे। समिति के पूर्वोत्तर भारत समन्वयक शंभू गवारे ने राज्यपाल को बताया कि नासिक की घटना ने कॉर्पोरेट जगत के भीतर चल रहे एक खतरनाक षड्यंत्र को उजागर किया है। उनके अनुसार वहां हिंदू युवतियों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने और उनके धार्मिक विश्वासों पर आघात पहुंचाने के संगठित प्रयास किए गए। समिति का मानना है कि इस तरह के ‘स्लीपर सेलÓ राँची सहित देश के अन्य बड़े शहरों की आईटी कंपनियों में भी सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने कहा कि वे इस पूरे प्रकरण की जानकारी तत्काल प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री को भेजेंगे। हिंदू जनजागृति समिति ने मांग की है कि इस मामले की जांच एनआईए से कराई जाए और देशभर की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में विशेष सुरक्षा ऑडिट लागू किया जाए। समिति ने यह भी मांग की कि जो कंपनियां ऐसी गतिविधियों को रोकने में विफल हैं, उनका लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाए।
—————————–

7 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!