बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों में विस्तार करते हुए कार्मिकों के स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण की सुविधा को और अधिक सरल बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाइन स्टॉफ को स्वयं अथवा परिवार में किसी सदस्य की गंभीर बीमारी, पति/पत्नी के शासकीय सेवा में अन्यत्र स्थान पर कार्यरत होने पर/शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था में कार्यरत होने पर, आपसी स्थानान्तरण तथा अन्य कारणों से उनके स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की है। उप महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारी/कर्मचारी स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे एवं ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिनकी एक ही स्थान पर पदस्थापना की अवधि 01 वर्ष से कम है उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक कंपनी की वेबसाइट पर इंटरनल यूज एप्लीकेशन के अन्तर्गत ‘इम्प्लाई ट्रांसफर मॉड्यूलÓ के नाम से उपलब्ध है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक राकेश शर्मा ने कहा कि इस नई व्यवस्था से कंपनी कार्मिकों को अन्य दफ्तरों में जाए बिना स्थानान्तरण के आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदन में दिए गए विकल्प स्थानों पर कार्मिक स्वयं के व्यय पर अपना स्थानान्तरण करा सकेंगे। कंपनी ने कहा है कि कार्मिक 05 मई 26 से 19 मई 26 तक अपने स्थानान्तरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोई भी कार्मिक एक ही बार ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रस्तुत (सबमिट) कर सकेगा एवं स्थानांतरण के लिए केवल ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी स्थिति में ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
—————————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!