Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

पूनमचंद सोनी पुन: बने अध्यक्ष, आशुतोष कोठारी सचिव  

2 min read
Text Size:

-माहेश्वरी समाज खिरकिया के त्रैवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

अनोखा तीर, खिरकिया। माहेश्वरी समाज खिरकिया के त्रैवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुए। समाज ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए एक बार फिर आपसी सहमति से नेतृत्व का चयन किया। बुधवार रात्रि माहेश्वरी भवन में आयोजित चुनावी बैठक में वर्ष 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पूनमचंद सोनी को पुन: अध्यक्ष चुना गया, जबकि आशुतोष कोठारी को सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर श्यामसुंदर मुंदड़ा, सह सचिव के रूप में रितेश मुंदड़ा और कोषाध्यक्ष के रूप में लक्ष्मीकांत हेडा को जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया जिला सभा हरदा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान डॉ. ब्रजेश हेडा को पर्यवेक्षक तथा वरिष्ठ समाजसेवी पुरुषोत्तम कोटारी को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सफलतापूर्वक पूरी कराई गई।  नवनियुक्त अध्यक्ष पूनमचंद सोनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन मंत्री के रूप में ओमप्रकाश मुंदड़ा को जिम्मेदारी दी। साथ ही प्रचार मंत्री के रूप में आनंद दरगड़ और सांस्कृतिक मंत्री के रूप में श्याम तापड़िया को मनोनीत किया गया। पुन: अध्यक्ष बनने पर जिला सभा हरदा के जिला सभा अध्यक्ष विजय सोमानी ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी। बैठक में वंकेटलाल तोपनीवाल, मुरलीधर मालू, मनमोहन दरगड़, संतोष मुंदड़ा, विजय काबरा, दीपक टावरी, अशोक मुंदड़ा, भारत हेडा, विवेक मुंदड़ा, पंकज धूपड़, गोपाल मालू, गिरिराज माहेश्वरी, पंकज सोनी, गोविंद तापड़िया, पुलकित बलदुआ, यश काबरा, आयुष तापड़िया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। माहेश्वरी समाज खिरकिया की यह विशेषता रही है कि वर्षों से यहां चुनाव सर्वसम्मति और आपसी सामंजस्य के साथ निर्विरोध संपन्न होते आ रहे हैं, जिससे समाज की एकता और संगठनात्मक अनुशासन की मिसाल कायम होती है।
——-

4 Views
What do you think?

Leave a Reply