पेयजल व्यवस्था की शुद्धता और सप्लाई को लेकर किया निरीक्षण

अनोखा तीर, टिमरनी। नगर में पेयजल की शुद्धता एवं सप्लाई व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने टिमरनी के शंकर मंदिर तथा चित्तालय कुआं वार्ड का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने जल स्रोतों और पाइपलाइन व्यवस्था का जायजा लेते हुए सप्लाई प्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान देवेंद्र भारद्वाज ने पानी की गुणवत्ता की जांच पर विशेष जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से पानी की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, जहां आवश्यकता महसूस हुई वहां टैंकरों के माध्यम से जल सप्लाई और सुधार कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। नगर परिषद की इस सक्रियता और नियमित निगरानी से टिमरनी में पेयजल व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।
————–

0 Views

Leave a Reply