Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

1 min read
Text Size:

 भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बने दिलीप गौर

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। हरदा जिले में दिलीप गौर बंड्या को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कई दिनों बाद ऐसा देखने को मिला जब संगठनात्मक नियुक्ति पर भाजपा के सभी पक्षों ने एक साथ बधाई दी और कहीं से भी विरोध की आहट नहीं रही।  गौरतलब है कि वर्तमान में हरदा में किसान आंदोलन चल रहा है। ऐसे समय में पार्टी ने एक ऐसे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है, जो वर्षों से बिना किसी महत्वाकांक्षा और शोर-शराबे के जमीनी स्तर पर लगातार कार्य करता रहा है। दिलीप गौर की नियुक्ति से यह संकेत भी माना जा रहा है कि किसानों के बीच सक्रिय होकर उन्हें पार्टी के पक्ष में जोड़ना आगामी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार 27 तारीख की शाम को मोर्चे की घोषणा होते ही 28 तारीख को हुए किसान आंदोलन की पल-पल की जानकारी दिलीप गौर द्वारा किसान मोर्चा संभाग प्रभारी के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाई गई।
——————————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply