ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशन में पूरे प्रदेश में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रशिक्षण शिविर ‘आरोह 2026Ó के नाम से संचालित किया जा रहा है। जिले में ग्रीष्मकालीन शिविर के आयोजन हेतु गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में अपर कलेक्टर पुरूषोतम कुमार की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार मिश्रा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में प्रति वर्ष खेल शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष जिला स्तर पर चार खेल फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हैंडबॉल के अतिरिक्त वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो खो, हॉकी, कुश्ती, चेस, पीटटू, रस्सीकूद एवं खिरकिया ब्लॉक में 2 खेल कबड्डी, खो खो के अतिरिक्त कराते, टिमरनी ब्लॉक में 2 खेल बैडमिंटन, कबड्डी के अतिरिक्त टेबल टेनिस, मलखम एवं कराते आदि खेलो का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि खेल प्रशिक्षण सुबह शाम आयोजित होंगे, जिसमें बच्चों को खेल प्रशिक्षक के द्वारा विशेष प्रशिक्षण खेल कौशल सिखाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को यातायात जागरूकता, साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय एवं विकासखंड पर जहां खेल मैदान है, खेल शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रशिक्षकों के द्वारा व्यक्तित्व विकास के साथ खिलाड़ी नवाचार हेतु दैनिक फिटनेस योग प्राणायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक गतिविधि, आउट डोर व इनडोर मनोरंजक खेल के साथ साथ खिलाड़ियों के अभिभावक भी सहभागिता करेंगे। जिससे खिलाड़ियों के साथ पालकों की स्वास्थ के प्रति रुचि बढ़े और माता पिता भी फिटनेस के प्रति जागरूक बने तथा सामाजिक विषयों पर संवाद किया जा सके। प्रशिक्षण दौरान आयोजित खेलो की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बताया गया कि विभाग द्वारा जारी लिंक के माध्यम से पंजीयन किया जाना अनिवार्य है। बैठक में रक्षित निरीक्षक सुश्री रजनी गुर्जर, क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, शासकीय महाविद्यालय के खेल अधिकारी राहुल सराठे, शासकीय आदर्श कालेज खेल अधिकारी डॉ. श्याम सिंह, पिटटू संघ अध्यक्ष गिरिजा शंकर राजपूत, व्यायाम शिक्षक राजेश बिलिया, ब्लॉक समन्वयक हिना अली, संदीप जाट कबड्डी के राष्ट्रीय निर्णायक अंकित जोशी, वॉलीबॉल कोच अनंत यादव, फुटबाल कोच इमरान खान, अजय पुरवइया, अख्तर खान, खो खो संघ सचिव भूपेंद्रसिंह तोमर, हॉकी कोच संदीप सौदे, नीरेंद्र सेवारिक, कुश्ती कोच अखिलेश विश्नोई, योग शिक्षक पूजा केवट, कराते कोच महिमा मरकाम एवं शक्ति व्यायाम शाला कोच मुबारिक शाह उपस्थित रहे।
——————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!