सीईओ जिला पंचायत ने किया खेड़ा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने गुरूवार को हरदा विकासखंड के ग्राम खेड़ा पहुंचकर गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उपार्जन की व्यवस्थाओं को देखा एवं उपार्जन केंद्र पर दिनांकवार स्लॉट बुकिंग की जानकारी, प्रतिदिन की क्षमता अनुसार वेयर हाउस में शेष भंडारण स्थल की उपलब्धता, तोल कांटों एवं उनकी स्थिति, केंद्र पर पेयजल एवं बैठक व्यवस्था, किसानों के बिल एवं दस्तावेजीकरण, उपार्जित माल के परिवहन, वेयर हाउस रसीद बनाने की प्रक्रिया, किसानों के भुगतानों की स्थिति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
—————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!