छीपानेर के अमृत तालाब के आसपास हुए पौधरोपण की जांच होगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कलेक्टर ने तजपुरा एवं छीपानेर के आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों का निरीक्षण किया
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को छीपानेर में मनरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत तालाब के आसपास हुए पौधरोपण में स्वीकृत राशि एवं रोपे गए पौधों की एसडीएम टिमरनी को जांच करने के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों की शिकायत थी कि यहां स्वीकृत 200 पौधों के रोपने के स्थान पर कम पौधे रोपे गए हैं। अपने भ्रमण में कलेक्टर द्वारा ग्राम तजपुरा में गेहूं उपार्जन केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होने यहां किसानों के स्लॉट बुकिंग की जानकारी ली। साथ ही उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिये छायापानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम तजपुरा एवं छीपानेर में संचालित आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों का भी इस दौरान कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया। छीपानेर के आयुष्मान आरोग्य केन्द्र तक सड़क निर्माण के पंचायत सचिव को निर्देश दिए।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!