भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-खरीदी समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में बलराम सभागृह कृषि उपज मंडी हरदा में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी रणनीति पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर वर्तमान समर्थन मूल्य पर चना एवं गेहूं की खरीदी में आ रही समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। बैठक में कहा गया कि किसान इन समस्याओं के कारण काफी परेशान हैं। यदि शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो भारतीय किसान संघ द्वारा इन मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में मुख्य रूप से नरेन्द्र दोगने, महेश शर्मा, विनोद पाटिल, ब्रिज मोहन राठौर, विजय मलगाया, राजेंद्र बांके, लोकेश गौर, बालक दास छापरे, दीपचंद नवाद, रामकृष्ण मुकाती, आनंद पटेल, अरुण पटवारे, दीपक पटेल उपस्थित रहे।

2 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!