नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर हरदा द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रशासक अभिलाषा पटेरिया एवं केस वर्कर ऋतु राजपूत ने छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही हब फॉर एंपावरमेंट के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित स्वरोजगार योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सेवाओं जैसे परामर्श सहायता, विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 एवं विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम में 110 प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा के प्रभारी प्राचार्य सीएस चौहान एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, हरदा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश सिंह परस्ते, सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष (अंग्रेजी) डॉ. मनीषा चौहान, एनएसएस अधिकारी प्रभारी, शिक्षकगण एवं वन स्टॉप सेंटर हरदा का स्टाफ मौजूद रहा।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!